आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

समय से सोते, समय से जगते

                
                                                         
                            कभी बीमार यदि पड़ जाओ तो,
                                                                 
                            
तुरंत डॉक्टर को दिखलाना।
जो भी पूछें वे तुमसे,
सारी बातें सही बताना ।।

करना अमल सुझावों पर,
क्या खाना क्या ना ।
सही समय पर दवा को लेना,
मत करना तुम ना-ना ।।

भले हो कड़वी दवा सही,
तुम हँसकर पी जाना ।
ठीक कभी ना हो पाओगे,
की जो तूने बहाना ।।

दवा बीमारी दूर भगाकर,
करता हमको ठीक ।
हँस करके जो दवा है पीते,
बनते वह निर्भीक ।।

समय से सोते, समय से जगते,
यदि खाते ठीक समय ।
सुखी और निरोगी रहते,
ना होता दुख का भय ।।

हम अबोध नहीं रखते ध्यान,
क्या खाना क्या पीना ।
गलती करते स्वयं हमीं,
कर लेते दूभर जीना ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
36 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर