ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय
कण कण में शंकर है
मन मन में शंकर
ब्रह्मांड समस्त है
शिव शंकाराय
ॐ नमः शिवाय
भस्म रमाए
और चर्म चढ़ाए
गंगा जटाओं में
ऐसे समाय
ॐ नमः शिवाय
चंद्र विभूषित है
शक्ति सुशोभित
त्रिनेत्र में शिव
प्रलय है समाय
ॐ नमः शिवाय
आंखों में करुणा
विरक्ति के भाव
विषय वासना पर
विजय है शिवाय
ॐ नमः शिवाय
प्रेम के भूखे है
भाव के भूखे
धतूरा बेल
विभूति चढ़ाय
ॐ नमः शिवाय
सोमनाथाय
ममलेश्वराय
द्वादश ज्योर्तिलिंग
स्वरूपाय
ॐ नमः शिवाय
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X