आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मगर वो हार जाता हैं।

                
                                                         
                            सुना है रोज़ उठकर घर से वो मेमार जाता है।।
                                                                 
                            
मशक्कत रोज़ करता है मगर वो हार जाता है।।
हर माह सोचता है के कुछ अपने लिए भी लूँ,,
मगर हर बार अपनी जेब से वो हार जाता हैं।।
जिसे भी देखता है वो खड़ा है ग़म के दरिया में ,,
ना वो उस पार जाता है ना इस पार आता है।।
खड़ा मझधार में हर शख़्स यही सोचता होगा,,
अब क्यूँ नहीं बचपन का वो इतवार आता है।।
जरा सी बात पे ही रूठकर के मुँह फूला लेना,,
याद भाई से वो लड़ना झगड़ना यार आता है।।
था जब हाथ सर पे बाप का कुछ कमी ना थी,,
हटा जब से वो साया खुद को लाचार पाता है।।
अभी माँ साथ है अपनी तो घर में रौनकें है देव,,
ग़लत जब सोचता है कुछ तो बेज़ार पाता है।।
-सुनील देव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर