आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आँख में रहता कोई।

                
                                                         
                            अब शफ़क़ में ही असर ना चाँद में रहता कोई।।
                                                                 
                            
दिल में ही कुछ शोर है ना आँख में रहता कोई।।

हर तरफ़ तन्हाई है बस ग़म की चादर ओढ़कर,,
हर कोई ख़ामोश है यां ना बात पे हंसता कोई।।

जल गया जो ज़िस्म था कल रात उसकी याद में,,
क्या करेंगे ढूंढकर अब ना ख़ाक़ में रहता कोई।।

हर कदम पर खुद ब खुद ही फांसिलें बढ़ते गए,,
अब कोई ख़्वाहिश रही ना याद में रहता कोई।।

झील के उस पार है ना कुछ झील के इस पार है,,
कैसे दिन है आ गए अब ना साथ में रहता कोई।।

क्या किसी को दोस देंगे कोई भी तो कम नहीं,,
सब चले गए छोड़ कर ना ख़्वाब में रहता कोई।।

क्या किसी से पूछते देव थक गए तो रुक गए,,
ज़हन में सवाल है कुछ ना जवाब में रहता कोई।।
-सुनील देव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर