माना कठिन है रास्ता पर
तुम शुरूआत तो करो
ऐसे क्यों हार के बैठे हो
पहले खुद को तैयार तो करो
क्या क्यों कैसे
पहले खुद से सवाल तो करो
क्यों निराश हो दुनिया की बातों से
उनको नजरअंदाज तो करो
मंज़िल दूर है तो क्या हुआ
पहले मेहनत दिन रात तो करो
अगर चाहते हो कायनात झुके तुम्हारे सामने
पहले ऐसा किरदार तो बनो
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X