आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दोहा छंद 'निखार' पर

                
                                                         
                            सद्गुण सेवा से बढ़ें, त्वचा निखारें लोग।
                                                                 
                            
लोक हाथ परलोक है, सधें सार्थक योग।।

उबटन साबुन के मले, बिखरे चमक तिखार।
बुझे शकल मन के दुखे, ख़ुशियॉं लेंय निखार।।

बीते बचपन खेल में, जोबन रूप निखार।
जरा रोग सब लोक के, हरि परलोक अधार।।

आलस से जो हारते, चूकें अबुध अधार।
कर्म नित्य अभ्यास से, पाते नया निखार।।

चक्कर अच्छा है नहीं, बरन स्याम पिक काग।
गुण के निखरे पारखी, परखें गुण बेदाग।।

तुष्टि नीति फतवा लगे, वोट प्रसूता नार।
गद्दारों को मौज में, मिलता खूब निखार।।

- शिव नारायण सक्सेना 'शौक',
अयोध्या.
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर