आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

एक किन्नर की कहानी

                
                                                         
                            ना नर हूं, ना नारी हूं फिर भी हूं तो इंसान ही,
                                                                 
                            
ना मां हूं,ना बाप हूं पर है मेरे संतान भी
ऊंचा कुल नहीं,ना कोई जात हैं,
पर हां, है मेरा एक समाज भी,
देखकर हमारे चेहरे के हाव भाव,तुम्हे हंसी आ जाती,
पर भाव भंगिमाएं तो है तुम्हारे भी,
बेशक कोई हमें अच्छी नजरो से ना देखता,
मगर जिस बेटी की तुम इज्जत लूटे,
उसमें एक बेटी थी हमारी भी,
ये जो रूप और ज़िन्दगी है हमारी,हमने तो नहीं चाहा था,
पर मजबूर है क्योंकि यही जीवन है किस्मत हमारी,
लग जाती है हमारी दुआ भी,बस कोई इज्जत करे हमारी,
अगर कोई नीचा दिखाए हमें,
उठाए उंगली हमारी इस दो रूप वाली ज़िन्दगी पर,
और दे दे हम बददुआ तो कहते है,
ये किन्नर होते ऐसे ही,जो ना देख पाए खुशियां हमारी,
अरे!तुम्हारी खुशियां खुशियां है,तुम्हारे दर्द,दर्द,
कभी जानना भी चाहा हमें क्या है व्यथा हमारी,
जब किसी मां की गोद सूनी रहे तो लेती दुआए हमारी,
जो लग जाए नजर लल्ला को तो काला टीका हमसे लगवाती,
सोचो हम कितना सहते है तुम्हारे ताने,
मगर फिर भी दिल बैर नहीं हमारे,
एक मां की तरह ममता है हमारे अंदर और बाप के जैसे छांव,
क्या हुआ जो पहचान किन्नर की है,
पर ये भी तो देखो ज़िन्दगी हमारी भी है।।

-आर.वी.टीना
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर