आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नारी आप हैं।

                
                                                         
                            नारी आप नारायणी हैं,
                                                                 
                            
जीवन की जीत हैं।
काल के कपाल पर,
लिखा सुख मंत्र हैं।
सुरभित बनमाल हैं,
जीवन की ताल हैं।
मधु से सिंचित-सी,
कविता सप्रसंग हैं।

जीवन की छाया हैं,
प्रेरणा की आधार हैं
हर पल जो साथ रहे,
स्नेह की परछाईं हैं।

माता का मान हैं,
पिता का सम्मान हैं।
पति की साथी हैं,
रिश्तों की शान हैं।

हर युग में पूजित हैं,
स्वयं से प्रेरित हैं
जीवन का अंकुर हैं,
मात्र रूप उर्जित हैं।

परिवार की मर्यादा हैं,
प्रेमपूर्ण वादा हैं।
त्याग के सान्निध्य में,
खुशी का इरादा हैं।

रंगभरी होली हैं,
फगुन की टोली हैं।
प्रेमरस पागी-सी,
कोयल की बोली हैं।

मन का अनुबंध हैं,
वात्शल्य का निबन्ध हैं
जीवन को परिभाषित करता
आत्मिक सम्बन्ध हैं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर