आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

व्यवस्था का मौन

                
                                                         
                            बिछी हुई है शकुनि-चौपड़, दाँव पर लगा हर इंसान,
                                                                 
                            
मौन खड़ी है कुरुसभा अब, बने हुए यहाँ सब पाषाण।
दुःशासनों के इस पहरे में, न्याय सिसकता है हर रोज़,
कातर आँखें ढूँढ़ रही हैं, कहाँ छुपा है गांडीव-ओज॥

मुख पर पट्टी बाँधे कोई, सहता शासन का आघात,
पीड़ा की इस काली रुत में, रोती नीलम जैसी रात।
रक्षक की ही छाया में जब, होने लगती काल-बरात,
तब तो केवल शेष यहाँ है, अंधकार की क्रूर बिसात॥

सिंहासन सब बहरे बैठे, अंधा राजा, अंधा तंत्र,
भूल गए जो जनसेवा का, सदियों पुराना पावन मंत्र।
काग़ज़ की वेदी पर जलती, जब निर्दोषों की ही आस,
टूटेगा तब मौन सभी का, फैलेगा फिर महा-प्रकाश॥
— रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर