आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

रीढ़ की तलाश

                
                                                         
                            साधन बहुत हैं पास उसके, बड़ा नाम पाया है,
                                                                 
                            
शौक से नहीं वो भूख की आग में समाया है।
तुम्हारी खातिर छोड़ आया बर्फ के पहाड़ को,
पर तुम सुन न पाए इस मौन की दहाड़ को।

उसका क्या बिगड़ेगा? वक्त उसका कट जाएगा,
पर तुम्हारी नस्लों का सारा जीवन डूब जाएगा।
आज जो तमाशा देख, घरों में दुबके बैठे हो,
सोचते हो महफ़ूज़ हो, किस वहम में ऐंठे हो?

कल जो डिग्रियां बिकेंगी खुले आम बाज़ार में,
ढूंढोगे फिर डॉक्टर तुम विपदा की पुकार में।
जो खुद नक़ल की बैसाखी थाम कर आएंगे,
सोचो, वो तुम्हारे अपनों की जान कैसे बचाएंगे?

ये जो कहते फिरते हो कि 'मेरा बच्चा छोटा है',
याद रखना, तुम्हारा यह तर्क बिल्कुल खोटा है।
कोख से जनम लेकर जो इस माटी पर आया है,
इस धरती मां ने सबको एक सूत्र में सजाया है।

हर युवा इस देश का, हर घर का ही चिराग है,
फिर इस गहरी चुप्पी के पीछे छुपा कौन सा दाग है?
उठो पिताओं! माताओं! अब तो इस मौन को तोड़ो,
अपने निज स्वार्थ की सांकल को इस माटी से जोड़ो।

मर गई है चेतना या लहू पानी हो गया?
एक अकेला भूखा है, और तंत्र अभिमानी हो गया?
मिट्टी की गोद से आए, मिट्टी में ही मिल जाना है,
जाने से पहले जग में, इंसानियत का फर्ज़ तो निभाना है!
— रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर