आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

लद्दाख की हुंकार

                
                                                         
                            लद्दाख की हुंकार:
                                                                 
                            

मरुभूमि में हिम स्तूप बनाया,
विश्व बीच भारत चमकाया।
ज्ञान-विज्ञान की अलख जगाई,
लद्दाख घाटी में रौनक आई।

पर घाटी पर संकट आया,
कॉर्पोरेट ने जाल बिछाया।
छठवीं अनुसूची की थी आस,
शासन ने कर दिया निरास।

मातृभूमि हित पाँव बढ़ाया,
दिल्ली बॉर्डर पर दल आया।
अमन-शान्ति का सन्देशा लाया,
पर शासन ने पहरा बिठाया।

वीर पुत्र को मार्ग में रोका,
लोकतंत्र को दिया यह धोखा।
किए नजरबंद वीर हमारे,
सह ना पाए कष्ट बेचारे।

अन्न त्यागा और नीर भी त्यागा,
सोया धरा पै संकट-भागा।
राज-दंड का रोब दिखाया,
पर वो सिंह जरा न डिगाया।

तप की ज्वाला धीमे सुलगे,
दिल्ली के सब हाकिम दहले।
शारीरिक कष्टों को झेला,
खड़ा रहा वो वीर अकेला।

अमर उजाला बनकर छाए,
जन-जन तक यह बात पहुँचाए।
तख्त हिलेगा हुंकार उठेगी,
न्याय की पावन ज्योत जगेगी।

जीतेगा लद्दाख का शेर,
मिटेगा शासकीय यह अंधेर।
सत्य की ताकत जीत दिखाए,
इतिहास सदा उसका गुण गाए।
— रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर