आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चुप बैठे जो सिंह सो रहे, उनको आज जगाना है

                
                                                         
                            डर को डर लग जाए हमसे, ऐसा रूप दिखाना है,
                                                                 
                            
तूफ़ानों के रुख को मोड़ें, यह हुंकार सुनाना है।
अब थमना पाप, ठहरना मौत, आगे कदम बढ़ाना है,
इतिहास के कोरे पन्नों पर, अपना नाम सजाना है!

अंबर को झुकना ही होगा, यह शौर्य का नारा है,
ठोकर से जो पर्वत तोड़े, वह संकल्प हमारा है!
थिरक उठी हैं नसें लहू की, आँखें अब अंगारा है,
मिटा दे जो हर एक बाधा को, वह शौर्य हमारा है।

चुप बैठे जो सिंह सो रहे, उनको आज जगाना है,
हुंकारों से सोया हुआ, वो स्वाभिमान लौटाना है!
कायरता की केंचुल तजकर, आगे कदम बढ़ाना है,
अन्याय के आगे अब तो, रणचंडी को लाना है!
— रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर