आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चलो यारों आज एक जाम हो जाए

                
                                                         
                            चलो यारों आज एक जाम हो जाए
                                                                 
                            
जिंदगी के कुछ पल उनके नाम हो जाए
उनको पता भी न चले
हाल ए दिल तमाम हो जाए
वक्त बेवक़्त वो हमें याद करे
काश! ये छोटा सा एहसान हो जाए
चलो यारों आज एक जाम हो जाए...
कोई बताए कैसे भूले उनको
जो नींद में हर वक्त सताये हमको
हर पल सोचते है कैसे
उनके पास हमारा ये पैग़ाम जाए
पर डरते हैं सोच कर
न जाने क्या अंजाम आए
चलो यारों आज एक जाम हो जाए....
साखी तो हम बहुत पी चुके यारों
उनकी आँखो से बस एक ज़ाम हो जाए
वो नज़रों से पिलाए हमको
और "रोही" सुबह से शाम हो जाए...
चलो यारों आज एक जाम हो जाए...

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
14 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर