आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

यहाँ उसूल, सिक्कों से बड़े

                
                                                         
                            साज़िश की बातें हमसे क्यों करते हो,
                                                                 
                            
क्या हम तुम्हें बिकाऊ लगते हैं?
तुम तो हर सख्स की कीमत लगाते हो,
हमारे यहाँ उसूल, सिक्कों से बड़े होते हैं।

तुम्हारे यहाँ सौदे होते होंगे ज़मीरों के,
हम वहाँ अपने किरदार तौलते नहीं,
तुम छुट्टा गिनते रहो, उम्र भर बैठकर,
हम अपने वजूद की सँजो कर रखते हैं।

नोटों की खनक से हमें मत परखना,
हम वो लोग हैं जो भूखे रहकर भी अकड़ते हैं,
तुम बाज़ार में आदमी की बोली लगाते रहो,
हम सच के लिए अकेले खड़े रहते हैं।

तुम्हारी साज़िशें तुम्हें मुबारक रहें,
हम अपनी राह पर बेखौफ़ चलते हैं,
तुम हिसाब रखते हो किसने क्या दिया,
हम हिसाब रखते हैं किसके लिए लड़े हैं।

हमें खरीदने का ख़्वाब छोड़ दो,
हम किसी कीमत पर बिकने वालों में नहीं,
तुम छुट्टा गिनते रहो अपनी मुट्ठी में…
हम किरदार गिनते हैं, सिक्के नहीं।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर