आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सफ़र तय कर

                
                                                         
                            शिखर की बात ना कर तू, तरन्नुम से सफ़र तय कर,
                                                                 
                            
रास्ते चाहे कठिन हों, हर मोड़ पर हँसकर सफ़र तय कर।

हालात को तनाव-मुक्त रख, तूफ़ानों से मत घबरा,
जो डराते हैं किनारे, उन्हीं लहरों पर सफ़र तय कर।

बेड़ियाँ तोड़ने का हौसला रख अपने सीने में,
जो रोकें तेरी उड़ान, उनके आगे सिर उठाकर सफ़र तय कर।

तूफ़ानों को शरबत बना के गटक, फिर आगे बढ़,
कड़वाहट को भी अपनी ताक़त बनाकर सफ़र तय कर।

तेरे हिस्से की धूप तुझे कोई बाँटकर नहीं देगा,
अपनी मुट्ठी में उजाला भर, अँधेरों से सफ़र तय कर।

स्याही तेरा नाम वहीं लिखेगी, जहाँ निशान छोड़ आएगा,
काग़ज़ की तक़दीर नहीं, अपने किरदार से सफ़र तय कर।

शिखर खुद झुककर तेरा नाम पुकारेगा एक दिन,
तू मंज़िल की नहीं, अपने हौसले से सफ़र तय कर।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
25 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर