आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मद्धिम आँच की चाय

                
                                                         
                            मद्धिम आँच पे तू चाय चढ़ा,
                                                                 
                            
मैं बिस्किट और आज का पेपर नीचे से लेकर आता हूँ।

तू अदरक ज़रा कूट लेना, मैं दूध भी ले आता हूँ,
सुबह की ठंडी हवा में थोड़ा सुकून ले आता हूँ।

तू कपों में चाय उड़ेलना, मैं कुर्सियाँ लगा दूँगा,
तेरी बातों के बीच अपना दिन सजा दूँगा।

अख़बार में दुनिया भर की ख़बरें होंगी शायद,
हम पहले एक-दूसरे का हाल पूछेंगे, फिर पढ़ेंगे शायद।

चाय की भाप में कल की सारी थकान उड़ जाएगी,
तेरी एक मुस्कान से सुबह और भी सुहानी हो जाएगी।

ना कोई बड़ी बात चाहिए, ना कोई बड़ी तैयारी,
बस तू चाय बना देना, मैं बिस्किट ले आऊँगा हमारी।

मद्धिम आँच पे चाय रहे, बातें देर तक चलें,
सुबह यूँ ही कटे अपनी, और दिन भर दिल में पलें।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर