आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कल का आफ़ताब हो

                
                                                         
                            पूर्णिमा का महताब हो,
                                                                 
                            
समय से आगे चलने वाले आफ़ताब हो,
अँधेरों में भी उजाला बाँटते रहो,
तुम अपने ही ख़्वाबों के जवाब हो।

जहाँ रास्ते थककर ठहर जाएँ,
वहाँ तुम चलने का नया हिसाब हो,
ज़माना चाहे जितना रोकता रहे,
तुम अपने इरादों की किताब हो।

न झुको किसी मौसम की आँधी में,
न किसी डर के तुम गुलाम हो,
जो सच की राह में अकेले चल पड़े,
तुम उसी सफ़र का मुक़ाम हो।

तुम्हारी ख़ामोशी भी असर रखती है,
तुम हर सवाल का बेहिसाब जवाब हो,
तुम्हें देखकर वक़्त भी ठहर जाए,
तुम आने वाले कल का आफ़ताब हो।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर