आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जरा ठहर कर पढ़ो किरदारों को

                
                                                         
                            हर कहानी में तुम रावण मत खोजो,
                                                                 
                            
कुछ अच्छाइयाँ भी तो होती हैं कहानियों में।
हर किरदार को खलनायक मत समझो,
कुछ मजबूरियाँ भी तो होती हैं इंसानों में।

हर हार को केवल शिकस्त मत समझो,
कुछ सीख भी छुपी होती है नाकामियों में।
हर आँसू को कमज़ोरी मत समझ लेना,
कुछ ताक़तें भी पनपती हैं तन्हाइयों में।

हर चेहरे को आईना समझकर मत पढ़ो,
कुछ राज़ भी दफ़्न होते हैं मुस्कानों में।
हर रिश्ते को कसौटी पर मत तौलो,
कुछ रिश्ते बसते हैं बस एहसासों में।

हर कहानी का अंत बुरा नहीं होता,
कुछ उजाले भी निकलते हैं अँधेरों में।
ज़रा ठहरकर पढ़ो किरदारों को ऐ दोस्त,
बहुत से संदेश छुपे होते हैं कहानियों में।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर