आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

एक बार फिर मिलना

                
                                                         
                            सुबह की याद में कितनी शामें गुज़ार दी,
                                                                 
                            
तेरे हिस्से की ख़ुद्दारी पहले महसूस नहीं की।
पीपल के पेड़ तले क्या फिर से साथ चाय पी सकते हैं,
जो बातें अधूरी रह गईं, क्या फिर से वो बात कर सकते हैं।

तेरी ख़ामोशी को मैंने बस ज़िद समझ लिया था,
तेरे दर्द की गहराई को कहाँ समझ लिया था।
अब लौटकर तेरी चौखट पे सवाल लिए बैठा हूँ,
क्या बीते हुए लम्हों से फिर मुलाक़ात कर सकते हैं।

वो कप, वो धुआँ, वो शाम और तेरी आँखें,
आज भी दिल में वैसे ही रखी हैं हमारी वो मुलाक़ातें।
अगर वक्त इजाज़त दे तो एक बार फिर मिलना,
पीपल की छाँव में बैठकर क्या कुछ पुरानी बात कर सकते हैं ?
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
34 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर