आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

छाँव को कम मत आँक

                
                                                         
                            स्याही में अंगार न भर तू, अभी रात बहुत है,
                                                                 
                            
पत्थर में रंग भरने वालों की बात बहुत है।

कब से हमको बेबाक़ न कर दें ये हवाएँ,
सीने में दबे ख़्वाबों की सौग़ात बहुत है।

कुछ मन के उपवन में हरसिंगार-सा खिलना है,
सूखे हुए मौसम में भी बरसात बहुत है।

तू धूप समझकर मेरी छाँव को कम मत आँक,
मेरी ख़ामोशियों में भी मुलाक़ात बहुत है।

पत्थरों से कहो दिल की ज़ुबाँ समझे ज़रा,
हर चोट के पीछे कोई जज़्बात बहुत है।

जो रंग अभी आँखों में ठहरा हुआ है मेरे,
उस रंग को बचाना भी इक बात बहुत है।

हम राख हुए तो, फिर उजाला ही करेंगे,
इस मुट्ठी में अब भी, कोई अंगार बहुत है।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर