जुबान फिसल चुकी है,
सबके प्रति सबकी श्रद्धा खत्म हो चुकी है,
विश्वास सभी का टूट चुका है, देश भी कई भागों में टूट चुका है,
समाज है किंतु समाज को,
दिशा देने वाला कोई नहीं है,
परिवार है किंतु परिवार को,
संगठित रखने वाला कोई नहीं है,
सेना हैं किंतु सैनिक कोई नहीं है,
पुलिस विभाग है किंतु पुलिस कोई नहीं है,
मजदूर संगठन है किंतु मजदूर कोई नहीं है,
टूट चुका है शिलालेख टूट कर गिर चुका है पहाड़,
चारों ओर धूल ही धूल है उन धुलो के बीच,
जमीन पर पड़े कुछ चमकीले पत्थर,
अभी भी चमक रहे हैं जिनकी रोशनी में देश का,
झंडा अभी भी लहरा रहा है...
-मनस्व
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X