आईने में खुद को देर तक संवारा करते हैं,
इश्क में जो जानबूझकर हारा करते हैं|
महबूब के सिवा कुछ देखना ना चाहे जो दुनिया में,
वे इंतजार में महबूब के घंटो घड़ी को निहारा करते हैं|
समझती है जिन्हें दुनिया एक संन्यासी एक विरक्त,
वे जाने कितनों को इश्क की गहराई में उतारा करते हैं|
-मनस्व
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X