मत औरों पर हँस यूं यार
तुझ तक भी आएगी मार। रह तैयार।।
आज भले है तेरी जीत
कल को यही बनेगी हार। रह तैयार।।
खुश मत हो ज़ालिम के साथ
करे यही तुझ पर भी वार। रह तैयार।।
माना आज सभी पर बोझ
तू भी लादेगा ये भार। रह तैयार।।
उसके डर से सब ख़ामोश
तेरा भी ये ही उपचार। रह तैयार।।
-रमेशराज
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X