आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तेरी याद दर्द बन गई है!

                
                                                         
                            तेरी याद दर्द बन गई है,
                                                                 
                            
अब तेरे बिना जीने को दिल नहीं करता।-2

कैसे बताऊँ किसे, कि मैं तुझसे बिछड़कर अधूरा हूँ,
न दिन को चैन है, न रात को नींद है,
बस हर पल तेरी याद ही तो दर्द है।

तू मुझे रोने से मना करती थी,
पर क्या बताऊँ...
तेरे जाने के बाद से मैं हर पल रो रहा हूँ।

तेरी हँसी में मेरा सवेरा था,
तेरी बातों में मेरा बसेरा था,
तू गई तो सब वीरान हो गया,
मेरा भरा-पूरा संसार सुनसान हो गया।

अब साँस भी लेता हूँ तो तेरा ही नाम आता है,
हर धड़कन पर बस तेरा ही पैगाम आता है।-2
तेरी याद दर्द बन गई है,
अब तेरे बिना जीने को दिल नहीं करता।-2
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
53 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर