आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जीवन-यात्रा

                
                                                         
                            परम तत्व से छूटकर, आई धरा पर जान,
                                                                 
                            
कर्म-भोग को भोगने, मिली मनुज-पहचान॥
पूर्व जन्म के कर्म का, करना था विधान,
ईश्वर-लीला रच गई, खुला सत्य का ज्ञान॥
बाल्यकाल निश्छल रहा, यौवन में अभ्यास,
कर्म और अध्यात्म से, जीवन का विकास॥
कर्तव्य निभते ही रहे, रिश्ते रहे सँभाल,
कर्म-योग के साथ ही, चलता रहा संसार॥
चालीस के बाद मन में, जागा गहरा ज्ञान,
जीत-हार दोनों लगे, एक-सरीखे समान॥
पचास में मन थम गया, घटा मोह का वेग,
संसार के बीच रहकर, जागा भीतर विवेक॥
साठ में सुमिरन जगा, मिटी संग्रह की चाह,
परमार्थ और प्रेम से, खुलती गई नई राह॥
सत्तर में हठ छूटा, मन ने साधा मौन,
“सही होने से शांत भला”, प्रेम बचा फिर कौन॥
अस्सी में अनुभव बना, जीवन का उजियार,
उपस्थिति से बाँटता, स्नेह और उपकार॥
नब्बे में अभिमान मिटा, समता बनी पहचान,
दोष न देखा और का, निर्मल हुआ मन-प्राण॥
सौ बरस की यात्रा में, प्रेम रहा आधार,
काया छूटी, आत्मा चली, परम-प्रकाश के द्वार॥
चिंताएँ सब व्यर्थ थीं, दिखा परम का हाथ,
मानव से माधव मिला, पूर्ण हुई जीवन की बात॥
-राजेश शर्मा 'अगस्त्य'
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
36 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर