आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मतभेद हो सकते हैं.. लेकिन दिलों में कोई भेद नहीं...?

                
                                                         
                            मतभेद हो सकते हैं, बातों में तक़रार हो सकती है।
                                                                 
                            
दिल से जो लगाव है, उसमें कोई भेद नहीं हो सकता है।
तेरी हर बात से इत्तेफ़ाक़ करूँ, ये ज़रूरी तो नहीं ।
तू ख़फ़ा हो जाए तो भी, तुझसे जुदा हो नहीं सकता है।
कभी-कभी ग़ुस्से में ,मैं कुछ कह जाता हूँ?
ग़ुस्से के बाद सबसे पहले तुझे ही याद करता हूँ।
तू रूठ जाए तो मैं मनाने चला आता हूँ।
तू -दूर जाए तो मैं और क़रीब चला जाता हूँ।
लोग कहते हैं मोहब्बत में लड़ाई नहीं होती।
जहाँ तक़रार नहीं, वहाँ सच्ची वफ़ा नहीं होती है।
तेरी नाराज़गी में मुझे अपनी मोहब्बत नज़र आती है।
तेरे ग़ुस्से में भी मुझे तेरा इंतज़ार नज़र आता है।
मैं जानता हूँ, तू मुझसे ख़फ़ा होकर भी?
किसी ग़ैर के बारे में सोच भी नहीं सकती।
और मैं भी, चाहे कितना ही झगड़ लूँ तुझसे?
तेरे बग़ैर एक लम्हा भी रह नहीं सकता हूँ।
दुनिया क्या समझेगी हमारे रिश्ते को?
हमारी ख़ामोशी में भी कितनी बातें होती हैं।
हम लड़ते हैं, झगड़ते हैं, फिर एक हो जाते हैं।
हमारी मोहब्बत की सबसे हसीन अदा होती है।
मतभेद हो सकते हैं, सोच जुदा हो सकती है।
रास्ते जुदा हो सकते हैं, मंज़िल एक हो सकती है।
हम दोनों की आदतें जुदा-जुदा हो सकती हैं।
दिल की धड़कन में कोई जुदाई नहीं हो सकती है।
तू मेरी ज़िद है, मेरी आदत है, मेरी दुआ है।
तू मेरी हर सुबह है, मेरी हर शाम है।
तुझसे लड़कर भी मैं तेरा ही रहूँगा।
तुझसे दूर जाने का मुझमें दम नहीं हो सकता है।
तेरी मुस्कुराहट पर मैं अपना ग़ुस्सा भूल जाता हूँ।
तेरे एक आँसू पर मैं सारी दुनिया भूल जाता हूँ।
तेरी ख़ुशी के लिए मैं ख़ुद को मिटा दूँ?
तुझे कभी किसी ग़ैर का होने नहीं दे सकता ।
वक़्त गुज़रेगा, लोग बदलेंगे, हालात बदलेंगे?
मेरे दिल में तेरी जगह कोई नहीं ले सकता है।
मतभेद हो सकते हैं, बातों में तक़रार हो सकती है।
दिल से जो लगाव है, उसमें कोई भेद नहीं हो सकता है।
-अर्णव......
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
42 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर