आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हे ख़ुदा, तेरा शुक्रिया

                
                                                         
                            हे ख़ुदा, तेरा शुक्रिया
                                                                 
                            

हे ख़ुदा, तेरा शुक्रिया कैसे करूँ,
मेरे पास तुझे कहने को शब्द ही नहीं हैं।

तूने आज फिर दिखा दिया,
कि सच्चाई की राह पर चलने वाले को
एक दिन अपनी महिमा दिखा ही देता है।

तू कमज़ोर का हमेशा होता है,
बस दिखाई थोड़ी देर से देता है।
सच्चे इंसान को तू उसकी औकात से भी ज़्यादा देता है,
और बेईमान का छीना हुआ भी वापस ले लेता है,
बस उसे इसका एहसास तक नहीं होने देता।

आज जो मिला है,
उसे अपनी जीत नहीं,
तेरी कृपा मानती हूँ।

हे ख़ुदा,
शब्द कम पड़ गए हैं मेरे—
बस दिल से इतना ही कह सकती हूँ...

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर