आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दीवारों से बातें करते-करते

                
                                                         
                            दीवारों से बातें करते-करते
                                                                 
                            

दीवारों से बातें करते-करते
कट गई मेरी ज़िंदगी,
साथ तो मिला मुझे किसी का,
बस अपनी कल्पनाओं में ही।

हक़ीक़त में तो अकेली थी,
अकेली ही चलती रही,
अकेले रहकर हँसना-बोलना भी
शायद कहीं भूल गई।

डर है, किसी दिन यूँ ही
बिल्कुल गुमसुम हो जाऊँगी,
होंठ रहेंगे, आवाज़ रहेगी,
पर शायद बोलना भूल जाऊँगी।

मिला तो मुझे सब कुछ—
दुनिया को दिखाने के लिए,
और अपनी ख़ुशी की तस्वीर
मन में सजाने के लिए।

मगर सच की दुनिया में
मैं अकेली थी, अकेली हूँ,
और शायद अकेली ही रहूँगी।
— रजनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर