आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

क़ैद में तो हो ही

                
                                                         
                            क़ैद में तो हो ही कहते हो आजाद हो
                                                                 
                            
क़ैद उस आखिरी जीत की जिसे पाने में नाकाम हो
क़ैद उस आखिरी ख़ुशी की जिसे पाने को बेताब हो

क़ैद उस जज़्बात की जिसे तुमने उसूल माना है
क़ैद उस भरम की जिसे तुमने गुरूर माना है

क़ैद उस फ़र्ज़ की जो तुम्हें भाया है
क़ैद उस तर्क की जिसे तुमने सच पाया है

क़ैद उस याद की जो तुमसे कभी न जुदा हो
क़ैद उस लकीर की जो जमाने का कायदा हो

क़ैद उस इश्क की जिसमें शायद वफ़ा हो
क़ैद उस रंज की जिसमें हमराज की जफ़ा हो

क़ैद में हो
उस बीते लम्हे की जिसे दुआ में मांगते हो
उस मक़ाम की जिसे ख़ुदा मानते हो
उस हसरत की जिसे हर सुबह चाहते हो
उस जरूरत की जिसे जिंदगी की वज़ह मानते हो

चाहे नौकरी में खपना हो या हर सीख याद रखना हो
चाहे दौड़कर चलना हो गया गिर कर संभालना हो
यादों में क़ैद रहना हो या भूलकर सब आगे बढ़ना हो
क़ैद में तो हो ही
चाहे लड़कर जीतकर मारना हो या हार कर जीना हो।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर