बिगड़ा है माहौल आज कल का इस कदर
लगता है भूल जाऊंगा, मै अपना घर
सब यहां कुछ ढूंढतेहैं, नजर उठाकर देखते हैं
हमने सोचा चलो, कुछ भुलाकर देखते हैं
अगर हम अपनी ख्वाहिशों को कर दे कम, थोड़ा थोड़ा
तो किसी का कम हो जाए, गम थोड़ा थोड़ा
अपनी तो तिजोरी भरी है, जिसका कुछ नहीं है,
उसका कुछ होने दो
पर ये हमको मंजूर नहीं है, जो रोता है उसको रोने दो
क्या है इसका नतीजा, जब कोई अपने ईमान को मारता है
वो इंसानियत को मारता है, जब एक इंसान को मारता है
तुम क्या करते हो, होगा इसका हिसाब
नफरत से भरी है, तुम पढ़ो अपनी किताब
जरा ध्यान से पढ़ो, इसमें तुमने क्या लिखा है
पढ़कर तुम समझोगे, तुझको खुद से शिकवा गिला है
तुमने अपनी किताब में लिखा है, किसी का दर्द, किसी की बर्बादी
हमने लिखा है, किसी की खुशी , किसी की आजादी
तुम अपने किये पर एक दिन पछताओगे
हम हंसकर जीते हैं,हंसकर ही मरेंगे
तुम चैन से भी नहीं मर पाओगे
-रविन्द्र अमन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X