आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मैं शिक्षक, मैं कुंभकार हूँ।

                
                                                         
                            मैं शिक्षक,
                                                                 
                            
मैं कुंभकार हूँ।
देश के भविष्य को,
गढ़ता हूँ, मढ़ता हूँ।
मैं शिक्षक,
मैं कुंभकार हूँ।
बुद्धि से, कौशल से,
क्रीड़ा से, कर्म से,
ज्ञान से, विज्ञान से,
श्रद्धा से, विश्वास से,
गढ़ता हूँ, मढ़ता हूँ,
देश के भविष्य में,
संभावनाओं को भरता हूँ।
मैं शिक्षक,
मैं कुंभकार हूँ।
श्रम से, सम्मान से,
कौशल से, प्रभाव से,
सूचना से, संस्कार से,
अन्वेषण, आचार से,
गढ़ता हूँ, मढ़ता हूँ।
देश के भविष्य में,
संभावनाओं को भरता हूँ।
मैं शिक्षक,
मैं कुंभकार हूँ।
रुचि से, रुझान से,
शिक्षा से, सिद्धांत से,
अनुशासन से, आदर्श से,
सुझाव से, संवाद से,
गढ़ता हूँ, मढ़ता हूँ,
देश के भविष्य में,
संभावनाओं को भरता हूँ।
मैं शिक्षक,
मैं कुंभकार हूँ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर