कृत्रिम बुद्धिमत्ता
यानी एआई ने
सभी क्षेत्रों में ही
तोड़कर रख दिया है
मानवीय रिश्तों को
और तो और
अब प्रबंधन भी है हवाले
किसी इंसान की बजाए
एआई के 'ब्लैक बॉक्स एल्गोरिदम' के
यही एल्गोरिदम हांकता है
प्रबंधन ही क्यों
हर क्षेत्र के नीति-नियमों को
एआई के लाख फायदों के
बावजूद
इसमें हैं निहित
नकारात्मक प्रभाव कई
एआई की ज़बर्दस्त पैरोकारी
करने वाले
भूल गए शायद
कि चलता हैं
प्रगतिशील सनाज
मानवीय रिश्तों पर
न कि एआई के
एल्गोरिदम पर
सबको ध्यान देना है ज़रूरी
इस ध्रुव सत्य पर।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X