आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

विश्व कप क्रिकेट 2011

                
                                                         
                            
ग्रुप ए के क्वार्टर फाइनल के,
टीमों का चयन लगभग हो गया।
ग्रुप बी के क्वार्टर फाइनल का,
परिणाम अभी भी उलझ रहा।।

आज मिलन इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का,
यह मैच तय करेगी भारत की भी राह।
इंगलैंड की वेस्टइंडीज पर विजय से,
मुश्किल होगी फिर भारत की राह।।

आयरलैंड, बांग्लादेश से हारा,
इंगलैंड के अनुभव को क्या कहेंगे?
भारत से टाई, द. अफ्रीका को हराया,
हौसले बुलंद, किस्मत को क्या कहेंगे?

इंग्लैंड यदि हारे यह मैच,
प्रतियोगिता से बाहर होंगे।
अगर वह जीत गए यह मैच,
आशा के दिए जलते रहेंगे।।

जीतने का लक्ष्य लिए बैटिंग,
पहले करने उतरा इंगलैंड।
एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में,
नाकाम रहा यहां इंगलैंड।।

रन बराबर बनते रहे,
विकेट भी बराबर गिरते रहे।
निर्धारित ओवर खेल नहीं पाए,
48.4 / 243 रन ही बना पाए।।




कोई खिलाड़ी अर्ध शतक नहीं लगाया,
हलाकि कोई शून्य रन भी नहीं बनाया।
दबाव में दिखा, मात्र एक छक्का लगाया,
ज्यादा नहीं तो कम रन भी नहीं बनाया।।




था ऐसा लक्ष्य जिस पर दोनों,
अपना कमर कस सकते थे।
कड़ी मेहनत, लगन, तपस्या से,
यह मैच दोनों जीत सकते थे।।




244 का लक्ष्य लेकर,
उतरा मैदान में वेस्टइंडीज।
अच्छा सा प्रयास किया,
पर हार गया वेस्टइंडीज।।




इनके भी रन बनते रहे,
विकेट भी बराबर गिरते रहे।
बीच बीच में दिखती रही,
विजयी होने की चिनगारी।।






सातवां विकेट लेने हेतु,
इंगलैंड बहाया बहुत पसीना।
जोड़े बेशकीमती बहत्तर रन,
पर यह भी काम नहीं आया।।




इसके बाद वेस्टइंडीज,
कुछ कर नहीं पाया।
आगे मात्र एक रन जोड़,
शेष विकेट है गंवाया।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर