ऑस्ट्रेलिया कीनिया पहुंचे,
बेंगलुरू चिन्नास्वामी स्टेडियम।
केन्या को खोने को कुछ बचा नहीं,
न ही उम्मीद कि खेले क्वार्टर फ़ाइनल।।
पहले बल्लेबाजी करने उतरा,
मजबूत विश्वसनीय ऑस्ट्रेलिया।
नाम के अनुसार खेल खेला,
टीम को 324 / 6 पर पहुंचाया।।
क्लार्क, नर्वस नाइंटी के शिकार बने,
तिरानबे रन पर अपना विकेट खोए।
हैडिन और हंसी ने भी हाथ दिखाए,
दोनों यहां अपना अर्धशतक जमाए।।
बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं किए,
बेजान पिच पर और रन नहीं बना पाए।
335 रन का लक्ष्य आस्ट्रेलिया ने ,
केन्या के सामने चुनौती पेश किए।।
केन्याई टीम ने डटकर सामना किया,
तेज, स्पिन आक्रमण को खेल गया।
सस्ते में आउट करने का सपना,
रिकी पोंटिंग का रह गया धरा।।
तीन के बदले 7 छक्के केन्याई जड़े,
कॉलिंस अपने पहले शतक से चूके।
अंठानबे रन बनाकर नॉट आउट रहे,
तन्मय मिश्रा बढ़िया साथ निभाए।।
ऑस्ट्रेलिया ने शुरू में झटके,
तीन विकेट मात्र 46 रन पर।
उम्मीद जगी, कमजोर केन्या,
निपट जाएगी अल्प स्कोर पर।।
कॉलिंस एवं तन्मय मिश्रा,
केन्यायी पारी को संभाला।
चौथे विकेट के लिए जोड़े,
115 रन छब्बीस ओवरों में।।
यह प्रयास नाकाफी रहा,
264 / 6 रन ही बना पाए।
एक ताकतवर टीम के आगे,
आसानी से हार नहीं माने।।
संघर्ष करने को मजबूर हुए कंगारू,
पूरी टीम को आउट नहीं कर पाए।
पूरा ओवर खेल गए टीम केन्यायी,
संघर्ष किए, जल्दी नहीं वो हार माने।।
पूरे मैच में 100 ओवर गए फेंकें,
हारे केन्याई, जीत गए कंगारू।
एक अच्छा सा मुकाबला करके,
क्वार्टर फाइनल में पहुंचे कंगारू।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X