आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

देवभूमि पर प्रकृति का प्रकोप

                
                                                         
                            देवभूमि में बादल फट रहे फटाफट,
                                                                 
                            
उत्तराखंड हो रहा है खंड-खंड,
हिमाचल का अंचल हो रहा आहत,
क्यों देवता दे रहे हैं कष्ट,
क्यों रुष्ट हैं इतना सतत?

प्रकृति का बरस रहा प्रकोप,
गांव-गांव हो रहे हैं लोप।
न धुआँ, न प्रदूषण, न बड़ा शहर,
फिर क्यों बरस रहा है यहाँ कहर?

विज्ञान ने की अद्भुत प्रगति,
आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, सुपरकंप्यूटर, क्वांटम की शक्ति,
फिर भी न समझ सका प्रकृति की मति।

अध्यात्म है बेबस, विज्ञान है लाचार,
देवभूमि सह रही है प्रकृति की मार।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर