वह एक काव्य है जिसे मैं लिखना चाहती हूं।
वह एक किताब है जिसे मैं पढ़ना चाहती हूं।
वह पृथ्वी है तो मैं चांद हूं ,मैं बस उसके ही इर्द-गिर्द घूमना चाहती हूं।
मैं बहुत आलसी हूं फिर भी रात में भी फोन आ जाए तो शौक से बैठ कर बात करना चाहती हूं।
बचपन से ही पढ़ाई में मन नहीं लगता ,फिर भी मैं उसके पास रहने के लिए पढ़ना चाहती हूं।
मैं यह तो नहीं कहती कि वह जो चाहता है वह कर पाऊंगी, लेकिन कोशिश तो 100% करना चाहती हूं।
जिसकी एक डांट से ही मैं बीमार पड़ जाती हूं, जिसकी आवाज मात्र से अपने सारे दर्द भूल जाती हूं।
एक लड़का है जिसे मैं इतना चाहती हूं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X