ज़िन्दगी की ग़ज़ल लिखना इक दिन पसीने से तुम
ज़ीस्त अपनी सजाना बहुत ही क़रीने से तुम
ग़म में भी हँसते रहने से दुख हार ही जाएगा
दिल को भरना कभी मत हसद के भी कीने से तुम
चलना माता-पिता की दिखाई हुई राह पर
यूँ तजुर्बा लिया करना उनके ख़ज़ीने से तुम
आँधियाँ मुश्किलों की डराएँगी तुमको सदा
आना बाहर भी हिम्मत के पुख़्ता सफ़ीने से तुम
हौसले लाएँगे जीत इस ज़िन्दगी में तेरी
दर्द को हर लगा लेना अपने ही सीने से तुम
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X