इक सदी का ये नहीं, सदियों का नाता है सनम
दास्ताँ अपनी ये हर ज़र्रा, बताता है सनम
मेरी चाहे तुम न मानो, पूछो अपने दिल से ही
दिल मोहब्बत के मेरी ही, गीत गाता है सनम
तुम बने सूरज, तुम्हारी मैं किरन बन कर रही
चाँदनी का चाँद बन के, तू ही आता है सनम
घंटियाँ मंदिर की हो या, फिर अज़ानों की सदा
मेरे मन की तान में, तू गुनगुनाता है सनम
जन्मों-जन्मों तक तेरी थी, और रहूँगी तेरी ही
अब सिवा तेरे मुझे, कोई न भाता है सनम
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X