ज़मीं पे बैठ के क्या आसमान देखता है
तू अपने ख्वाबों का टूटा जहान देखता है
यकीं तू कुव्वत-ए-पर्वाज़ पर तो अपनी भी कर
तू दूसरों की सदा क्यूँ उड़ान देखता है
लगा के तीर, निशाना तुझे ही साधना अब
कभी तो तीर, कभी तू कमान देखता है
ज़ुबाँ से निकले हुए लफ़्ज़ लौटे कब है बता
जो कहना था कहा, अब क्यों ज़ुबान देखता है
नहीं हैं आते चले जाने वाले इस जहां से
तू क्यों लुटा हुआ अपना मकान देखता है
तू कर नई सी शुरूआत ज़िन्दगी में भी अब
ख़ुदा भी दिल से दिए इम्तिहान देखता है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X