हार हो या जीत दिल में हौसला पैदा करो
ख़्वाब हो जाएँगे पूरे ख़्वाबों को देखा करो
राह संघर्षों का दीपक ही दिखाएगा तुम्हें
जीत का ही हौसला मन में भी तुम रक्खा करो
चल के पैरों पर ही हासिल होगी मंज़िल तुमको भी
तुम सहारा ले के बैसाखी का, सौदा मत करो
तुम हुनर अपने, जहां के सामने आओ ले कर
फूल बनकर तुम भी बाग़-ए-ज़ीस्त में महका करो
ख़ौफ़ का मंज़र न बन जाए कभी ये ज़िन्दगी
मन में रख विश्वास सूरज सा सदा चमका करो
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X