दिल बहलता ही नहीं मेरा तेरी तस्वीर से
रूबरू अब आ भी जाओ तुम किसी तदबीर से
प्यार का रिश्ता मिटेगा किस तरह इस जन्म में
दिल तेरा बाँधा है हमने इश्क़ की ज़ंज़ीर से
दिल के ज़ख्मों का हो तुम मरहम हमेशा से मेरे
दिल जुदा होगा नहीं अब प्यार की तासीर से
तुम हकीकत बनके आ जाओ मेरी दुनिया में अब
जी मैं बहलाऊँगा कब तक ख़्वाबों की ताबीर से
दिल में बहती है मोहब्बत की ही धारा अब सनम
इक हुए हैं हम ख़ुदा की ही लिखी तहरीर से
ज़िन्दगी में सिर्फ 'पारुल' को ही माँगा है ख़ुदा
अब कभी हमको जुदा मत करना तुम तक़दीर से
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X