ख़ुशी की ही दामन में सौगात होगी
तुम्हारी मोहब्बत अगर साथ होगी
न आएगी मुश्किल कोई ज़िन्दगी में
सनम ख़त्म अब दर्द की रात होगी
तू अब थाम ले, हाथ में हाथ मेरा
बहुत देर तक अब यूँ ही बात होगी
चलो फिर से जी लें वो बीता हुआ वक़्त
नहीं आख़िरी ये मुलाक़ात होगी
ख़ताएँ भुलाकर हो जाएँगे इक हम
नहीं अब यूँ अश्कों की बरसात होगी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X