सूरज ने चांद से पूछा
ऐसी क्या गुस्ताखी हो गई ?
जो मेरे उदय होने पर
तुम छुप जाते हो
और डूबने पर चले आते हो
चांद मुस्कुराया और बोला
यह आंख मिचौली सदियों से चली आ रही है
मुझे मिटाने तुम चले आते हो
और मैं खुशी खुशी दूर चला जाता हूं
यही तो है हमारा रिश्ता
एक का होना और दूसरे का चले जाना
तभी तो ये सृष्टि मुस्कुराती है
-सरिता सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X