शक्ति भर गया
नृत्य करे हियरों
चंद्रयान तीसरो
इसरो इसरो
बड़े बडे अनुसंधान हुए
अनेक प्रसिद्ध अभियान हुए
यह किंतु इतना अनोखा है
पूर्ण सभी के अरमान हुए
पहुँच गया है देश
शिखरो शिखरो
इसरो इसरो
सोम चीफ ने कहा विक्रम से
पग धीमे रखना चंद्र सदन
खरोंच तक भी लगे न उनको
न तनिक छिले तुम्हारा भी तन
सबका हो जयकार
तुम जब उतरो
इसरो इसरो
चालीस दिवस की यात्रा में
चंद्र आ गये दूर से पास
दक्षिण ध्रुव पर चाँद के उतर
रच डाला एक नव इतिहास
युगों युगों तक इसे
समय न बिसरो
इसरो इसरो
-ओम प्रकाश नौटियाल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X