आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सफ़लता की उड़ान

                
                                                         
                            सभी को मिलती है अपने जीवन में सफलता की उड़ान,
                                                                 
                            
बस सबका समय और उद्देश्य होता है अलग-अलग।

सफलता तक पहुंचने के लिए करनी पड़ती है कड़ी मेहनत,
हर किसी के सफ़र के संघर्ष होते हैं अलग-अलग।

सफ़र हमेशा नहीं होता हमारे सपनों जैसा खूबसूरत और सीधा,
इसमें मिलेंगे अनेक मोड़, टेढ़े-मेढ़े रास्ते और लोगों की भीड़।

तेरे सफ़र में तुझे असफलता भी मिलेगी,
लेकिन तुम याद रखना वो बस एक ठहराव होगा।

तब तुझे लेना होगा धैर्य से काम,
जरूरत पड़ने पर कर लेना थोड़ा आराम।

अपने सपनों और काबिलियत पर रखना तुम भरोसा,
मुझे यकीन है एक दिन तुम भरोगे सफलता की उड़ान।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर