आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कुदरत का कहर

                
                                                         
                            कुदरत का कहर टूट पड़ा है
                                                                 
                            
प्रकृति का रौद्र रूप दिख रहा है,
खौफ में है ये दुनिया सारी ,
जल प्रलय जान -मान पर पड़ी है भारी ,
आज यहां तो कल वहां,
जहां देखो मचा है कोहराम कभी नेपाल तो कभी भारत में हो रही है तबाही ,
धरती की नैन नक्श बदल रही है ,
भौगोलिक परिवर्तन से धरती की आकार बदल रही है,
कहीं धरती कट रही बट रही है तो ,
कहीं समुद्र का बदल रहा है रूप रेखा,
कहीं पर्वत माला की बर्फ रूपी श्रृंगार उतर रही है जो हमारी भावी जीवन की है संचित अमृत ,
हम सब की दोहन से क्रोधित है प्रकृति ,
छाया है खतरा हर - देश विदेश में,
सुरक्षित नहीं है ये धरती
हम सब के कुकृत्य ने प्रकृति को दिया है ये रौद्र रूप ,
छोटी नदिया का भी विशाल काया पिघलती गलेशियर का पड़ा है काला साया ,
हम सब है इसके जिम्मेवार ,
हमारी आवश्यकता और अविष्कार हीं पड़ी हम सब पर भारी ,
हम सब जो कर रहे है प्रकृति से खिलवाड़ ,
जल जंगल जमीन का कर रहे है शोषण ,
धरती का जो है आभूषण ,
हमसे रूठ रही है प्रकृति
ये जो हो रही जल प्रलय ये प्रकृति का संकेत ,
नंगी आंखो से देख लिया हमने असम की तबाही का झांकी ,
अब कोहराम मची है नेपाल में ,
रसुवा अभी सिसक रही है ,
विनाश के नज़ारा देख हम सब खौफ में है,
चंद मिनट में कितने बसेरा का घर संसार उजड़ गया ,
जहां थी अमन चैन की सांसे वहां मलवे में तबदिल हो गया ,
दिख गई हमारी औकात ,
प्रकृति ने दे दी हमें मात ,
प्रकृति हमसे सब से कहती है ,
छेड़ोगे तो छोड़ेगे नहीं
रूप से कुरूप किया तो अपनो को भी बक्सेंगें नहीं,
सर्तक हो जाव ये है चेतवानी अगर तुने किया मनमानी ,
तो हम भी करेंगें मनमानी खत्म कर देंगे जीवन की कहानी । ॥







. .
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर