किस्सों-कहानियों में पूरी होती है
यहां तो हर कहानी अधूरी होती है
मोहब्बत पूरी हो तो मर जाती है
अधूरी मोहब्बत ही पूरी होती है
मोहब्बत का सफर लम्बा होता है
साहब,और मीलों की दूरी होती है
हर बार उसका अलग बहाना होता है
और कुछ मेरी भी मजबूरी होती है
वो बात मैं अक्सर भूल जाता हूं
जो बात बहोत जरूरी होती है
हर वो शख्स अपना सा लगता है
जिसकी भी आँखें भूरी होती है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X