कानून है पैसों वाले के लिए है
गरीब के लिए बस तारीख है
यहां इंसाफ तराजू में नहीं तुलता
यहां इंसाफ नोटों से बिकता है
अमीरी की गाड़ी कुचल दे किसी को
वकील खड़ा हो जाता है साथ में
गरीब की रोटी चोरी हो जाए तो
हथकड़ी लग जाती है हाथ में
कचहरी में फाइलें धूल खाती है
गरीब की उम्र गुजर जाती है
आमिर के लिए कानून की किताब
एक ही रात में बदल जाती है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X