आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हर बात ( युद्ध काव्य )

                
                                                         
                            हर बात उसी एक मोड पर हीं जाकर पहुंचती हैं
                                                                 
                            
न हम तैयार पीछे हटने को और न वो आगे बढ़ती हैं !

मेरी नजर हैं उन पर उनकी भी नजरे लगी हैं हम पर
खेल हमारा ये नज़रों का दुनिया की धड़कने बढ़ती हैं

न उनको पता हैं आगे क्या होगा हम भी हैं इससे बेखबर
आंख मिचौली के इस खेल में जिंदगी की रंगत बढ़ती हैं

वादा था उनका हम से मिलने का हम राह ही देखते रहे
न वो आए न उनका पैगाम आया यूं तो दूरियां ही बढ़ती हैं

नाराजगी से आखिरकार वो आ ही गए मुलाकात को
उन्हें समझाते समझाते हम भी थके अब बेचैनी बढ़ती हैं

वो कहें यकीं कैसे हो उस पर जिसने सिर्फ दर्द ही दिया हैं
बिना सोचें ऐसे इल्ज़ाम लगाने से परेशानियां ही बढ़ती हैं
-नंदकुमार भागवत
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर