हाथों में गरमागरम मूंगफल्ली के दाने हो
दिलों में गूंजते प्यार के अफसाने हो
होठों पर खिलते प्यार के तराने हो
अच्छा लगता हैं
ऐसी भी कोई शाम हो
हाथों में छलकता जाम हो
होठों पर बस उनका नाम हो
अच्छा लगता हैं
कार के स्टीयरिंग पर अपना हाथ हो
प्यारासा वो हमसफर साथ हो
दिल की दिल से हो रही बात हो
अच्छा लगता हैं
आंखों के आगे फैला गहरा सागर हो
साथ में दर्द को पहचाननेवाला चारागार हो
बातों बातों में दर्द सारा बेअसर हो
अच्छा लगता हैं
-नंदकुमार भागवत
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X